ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सैंडी के बाद अब अमेरिका में 'एथेना' का खतरा, 2400 उड़ानें रद्द


'सैंडी' के कहर से उबर रहे अमेरिका को अब नए तूफान 'एथेना' का सामना करना पड़ रहा है। न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी में भारी बारिश और बर्फीली हवाएं चल रही रही हैं। अब तक करीब 2400 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। 
 राष्ट्रीय मौसम सेवा का कहना है कि 'एथेना' पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है। इसकी गति करीब 60 मील प्रति घंटा है। एक वेबसाइट के मुताबिक, न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, कनेक्टिकट, पेनसिलवेनिया और मैसाच्यूसेट्स में बुधवार को 1710 उड़ानें रद्द कर दी गईं। गुरुवार को 672 उड़ान रद्द की गईं। न्यू इंग्लैंड समेत कई क्षेत्रों में बुधवार को हिमपात के कारण 11 से 13 इंच बर्फ जम गई। 
 न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी के तटीय इलाकों में फिर से बाढ़ की स्थिति बन सकती है। न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में 1.63 लाख लोग बिना बिजली के रह रहे हैं। 'पब्लिक सर्विस इलेक्ट्रिक एंड गैस' के मुताबिक इनमें से 90 हजार लोग न्यूजर्सी के हैं। 'एथेना' के कारण 'सैंडी' की तबाही से उबरने के लिए हो रहे प्रयासों में मुश्किल आ रही है। पिछले सप्ताह आए 'सैंडी' की वजह से अमेरिका में 60 से अधिक लोग मारे गए थे।