नवगछिया के गंगा कोसी फिल्मस के बैनर तले बनने वाली फिल्म यादव जी का सुटिंग लोकेशन सोमवार को मदहदपुर में लगाया गया. गांव के लोग यह देख कर आश्चर्य चकित थे कि वाकई यहां पर फिल्म की शूटिंग हो रही है. ग्रामीणों का कहना था कि अब तक वे लोग सुनते थे कि
फिल्म की शूटिंग होती है. लेकिन आज देख भी लिया. जहां स्थानीय कलाकार दिलीप आनंद और अमृता सिंह व मदहदपुर के कलाकार व गायक नरेंद्र गुलशन के दृश्यों का फिल्मांकन किया जा रहा था.
देर शाम फिल्म के नायक धर्मेश मिश्र और नायिका फलक के दृश्यों की भी शूटिंग हुई. मौके पर गीतकार पंकज प्रियदश्री, लोक गायक चेतन परदेशी, दिलीप आनंद, हेमंत राज, नरेंद्र गुलशन, निर्माता प्रशांत राज, निशांत राज, बब्बन यादव, बंटी देवगण उर्फ मुखिया जी, राजेश भाई रंजू, मंटू यादव उर्फ मंटू दा, गुलशन यादव, यादव महासभा के अनुमंडलीय अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव, विभाष रंजन आदि की भी सक्रिय भागीदारी देखी जा रही थी.