ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर सम्मानित हुए बीस बुजुर्ग


नवगछिया अनुमंडल अन्तर्गत रंगरा चौक प्रखंड के कोसकीपुर साहोरा पंचायत में अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुखिया मुक्तिनाथ सिंह के नेतृत्व में एक समारोह का आयोजन कर 20 वृद्धों को सम्मानित किया गया। जहां मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में
रंगरा चौक प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव कुमार राम मौजूद थे. समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया मुक्तिनाथ सिंह ने कहा कि बुर्जुग हमारे समाज की धरोहर हैं. इस मौके पर सरपंच खोखा यादव, रविंद्र जयसवाल, महावीर सिंह, शैलेंद्र सिंह, रघुनंदन गुप्ता आदि मौजूद थे.