श्रम संसाधन विभाग ने न्यूनतम मजदूरी की दर में बढ़ोतरी की है। यह वृद्धि
पहली अक्टूबर से प्रभावी मानी जाएगी। अखिल भारतीय मूल्य सूचकांक में हुई
वृद्धि के आधार पर न्यूनतम मजदूरी की दरों में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी
परिवर्तनशील महंगाई भत्ते के रूप में की गई है। विभाग के मुताबिक,यह दर
असंगठित क्षेत्र के मजदूरों पर लागू होगी। अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल,
अतिकुशल एवं लिपिकीय/पर्यवेक्षीय कामगारों के लिए अलग-अलग दर निर्धारित की
गई है।
नई दर
कोटि दर
अकुशल 157.00 रुपये प्रति दिन
अर्द्धकुशल 164.00 रुपये प्रति दिन
कुशल 200.00 रुपये प्रति दिन
अतिकुशल 243.00 रुपये प्रति दिन
लिपिकीय/पर्यवेक्षीय 4615.00 रुपये प्रति माह