ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बिजली विभाग करा रहा घर-घर सर्वे

बिहार में बिजली विभाग तेजी से प्राइवेटाइजेशन की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसी के तहत सूबे के 71 शहरों में प्राइवेट कंपनी के द्वारा उपभोक्ताओं का सर्वे किया जा रहा है। भागलपुर में यह काम स्पैनको कंपनी को दिया गया है। कंपनी के कर्मचारी घर-घर जाकर सर्वे का काम कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार स्पैनको कंपनी पटना के 15 कर्मचारी भागलपुर में घर-घर जाकर सर्वे का काम कर रहे हैं। इस दौरान वे मीटर नंबर, कंज्यूमर नंबर, कनेक्शन किसके नाम से है, मीटर किस कंपनी की है, किस ट्रांसफॉर्मर से कनेक्शन है आदि की जांच की जा रही है।