नवगछिया प्रखंड के मध्य विद्यालय पकरावासा के प्रभारी प्रधानाध्यापक के
रवैये के खिलाफ शुक्रवार को ग्रामीणों व स्कूली छात्रों के अभिभावकों ने
जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन के साथ पुतला दहन भी करेंगे। इस
प्रदर्शन को आइसा के अंजनी कुमार एवं इनौस के राज्य उपाध्यक्ष डॉ. मुकेश
कुमार ने भी समर्थन देने का एलान किया है। इसकी जानकारी कदवा दियारा
पंचायत के उपमुखिया मृत्युंजय सिंह ने दी है।