ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में भोजपुरी फिल्म ‘यादव जी’ का मुहुर्त के बाद शुरू हुई शूटिंग

कोसी गंगा फिल्मस के बैनर तले बनने वाली फिल्मयादव जी’ की शूटिंग नवगछिया बाजार स्थित छोटी काली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद रविवार को शुरू हुई. फिल्म की मुहूर्त निर्देशक संजय श्रीवास्तव के हाथों हुई. मां काली मंदिर के गर्भ गृह की शूटिंग के साथ फिल्म का पहला दृश्य शूट किया गया. इस मौके पर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर फिल्म के गीतकार पंकज प्रियदश्री ने बताया कि फिल्म की पूरी कहानी नवगछिया के

इर्द-गिर्द ही घूमती है. नवगछिया के स्थानीय कलाकारों की इस फिल्म में बड़ी भूमिका है. नवगछिया बाजार के निवासी दिलीप आनंद और मधेपुरा के बंटी देवगण उर्फ मुखिया जी इस फिल्म में सहनायक की भूमिका में है. इस फिल्म को पहले भोजपुरी और फिर अंगिका भाषा में रिलीज करने की योजना है. विनोद राठौर, मो अजीज, सुरसंग्राम के विजेता आलोक राज, लोक गायक चेतन परदेशी, नरेंद्र गुलशन, निशांत राज, प्रियंका सिंह, पायल मुखर्जी ने फिल्म में अपनी आवाज दी है. धर्मेंद्र मिश्र फिल्म के नायक और फलक नायिका हैं. फिल्म के निर्माता प्रशांत राज, संगीतकार गणेश पांडेय, कहानीकार आर के रंजन हैं. श्री पंकज ने कहा कि फिल्म में स्थानीय लोक गायक चेतन परदेशी विशेष भूमिका में दिखेंगे. गीतकार पंकज प्रियदश्री ने बताया कि फिल्म की 60 फीसदी शूटिंग नवगछिया और आस-पास के इलाकों में ही की जायेगी. दशहरा तक इस फिल्म को रिलीज करने की योजना है. विभित्र तरह के गतिविधियों में हेमंत राज, कोसी गंगा फिल्म के संचालक नरेंद्र गुलशन, नर्माता टीम के बब्बन यादव,राजेश रंजू, डा उमेश, मंटू यादव उर्फ मंटू दा, डा सुनील, राजेश बिहारी, डा गोपाल भारती, महेंद्र यादव, गुलशन यादव, प्रोडक्सन कंट्रोलर संजय कुमार, पवन सिंह, सुशील कुमार, अर्जुन आदि की भी भूमिका देखी गयी.