ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

टीम इंडिया की जीत पर मना जश्न, खिलाडियों को बधाईयों का तांता


आईसीसी ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के कड़े मुकाबले  के दौरान 8 विकेट से भारत की शानदार जीत पर नवगछिया में
युवाओं ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान जगह जगह काफी पटाखे भी छोड़े गये।
नवगछिया से क्रिकेट प्रेमी राजेश केजरीवाल, पप्पू सर्राफ, सीपी सिंह, प्रमोद सिंह, घनश्याम कुमार, गोपाल कुमार, आरपी राकेश, जेम्स, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार भगत, भाजपा जिला मंत्री मुकेश राणा, अभाविप के अजय कुमार सिंह, जदयु के हुलाश सिंह, आजाद हिन्द मोर्चा के राजेन्द्र यादव, लोजपा के परवेश कुमार,  महिला मोर्चा की पूनम चौरसिया, नुतन देवी, मनीता देवी, बबीता देवी, मंजू देवी, कविता देवी, पूजा कुमारी, अनुराधा कुमारी, वार्ड पार्षद राखी भगत, मारवाडी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष वर्मा, लायंस क्लब के सचिव कमलेश कुमार अग्रवाल इत्यादि ने भारतीय खिलाडियों को बधाईयां दी है।
इन क्रिकेट प्रेमियों ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की। बताया कि भारत की इस शानदार जीत में विराट कोहली का शानदार योगदान रहा। जिसने एकसठ गेंदों को खेलते हुए अठहत्तर रनों का योगदान दिया। जिसमें दो छक्का और आठ चौका शामिल है। वहीं विरेन्द्र सहवाग का भी उनतीस रनों का बडा सहयोग रहा। जिसमें चार चौका शामिल था। इसके साथ ही युवराज सिंह ने भी दो चौके के सहारे उन्नीस रनों का योगदान दिया।