अब हर माह रसोई गैस की कीमत में होगा संशोधन
छह दिनों में ही बिना सब्सिडीवाले घरेलू रसोई गैस सिलिंडर का दाम में पुनः बढ़ोत्तरी करते हुए 130.50 रुपये बढ़ा दिया गया है। जबकि इससे पहले केंद्र सरकार के फैसले के बाद कंपनी ने 26 सितंबर 2012 को इसका दाम 837.50 रुपये तय किया था. कंपनी सूत्रों के मुताबिक अब हर माह रसोई गैस की कीमत में संशोधन होगा ।
इसी तरह स्कूल, कॉलेज, आर्मी, अस्पताल व सरकारी कैंटीन में उपयोग में आनेवाले
प्रति गैस सिलिंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत 60.50 रुपये बढ़ायी गयी है । अब इन उपभोक्ताओं को प्रति सिलिंडर 1156.50 रुपये की जगह 1217 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं होटल, शादी पार्टी आदि के लिए कॉर्मशियल गैस सिलिंडर (19 किलो) के दाम अब 1538.50 रुपये की जगह 1753 रुपये कर दिये गये हैं । इसमें 214.50 रुपये प्रति सिलिंडर की वृद्धि की गयी है। आइओसी ने नयी दर सभी गैस एजेंसियों को उपलब्ध करा दी है।
रसोई गैस (बिना सब्सिडीवाला) 26 सितंबर को एक अक्तूबर से कितना बढ़ाघरेलू (14.2 किलो) 837.50 से 968 = 130.50
स्कूल, कॉलेज, अस्पताल को (14.2 किलो) 1156.50 से 1217 = 60.50
कॉर्मशियल सिलिंडर (19 किलो) 1538.50 से 1753 = 214.50