गांधी जयंती के अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव के विदेशी ब्रान्ड्स के खिलाफ देशव्यापी स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत के तहत नवगछिया में भी स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत की गयी। इस आंदोलन के तहत स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओं के नारे के साथ माल गोदाम चौक पर प्रदर्शन भी किया गया । जिसके बाद विदेशी कंपनियों के उत्पादों को जलाया
भी गया।
इस आंदोलन में शामिल पतांजलि योग समिति के भागलपुर मंडल के प्रभारी नायक चंद्रिका प्रसाद के अलावा विमल कुमर चिरानियां, अरुण राय, श्याम प्रसाद जयसवाल, रोहिणी नन्दन यादव, प्रेम सिंह, सोनू कुमार, शर्मा जी, हरि प्रसाद, गणेश प्रसाद आदि कई प्रमुख लोगों ने कई विदेशी कंपनियों के प्रमुख उत्पादों को माल गोदाम चौक पर जलाया। साथ ही आम लोगों से अपील भी की कि कोलगेट, गोदरेज, जोनसन एण्ड जोनसन, जिल्लेट, पार्क एभेन्यू, हिन्दुस्तान लीवर, पेप्सी, कैडबरी इत्यादि के उत्पादों का व्यवहार नहीं करें। इसकी जगह स्वदेशी सामानों का व्यवहार करें।