ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

स्कूली खेलों के लिए टीमों का हुआ चयन

भागलपुर जिला में विभिन्न खेलों की राज्य स्तरीय अंडर-14, 17 स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली विभिन्न खेलों के बालक-बालिका टीमों का चयन कर लिया गया है।
यह जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी बलबीर यादव ने गुरुवार को बताया कि चयनित ताइक्वांडो अंडर-14 बालक टीम में
नमन कुमार, अवधेश कुमार और ऋषभ कुमार। बालिका टीम में लक्की कुमारी, लवली कुमारी, स्वीटी कुमारी और अनुसुजा कुमारी तथा  बालक अंडर-17 टीम में दानिश खान, सुमन कुमार, गुलशन कुमार और मिथुन कुमार। बालिका टीम में मोनी कुमारी, ज्योति कुमारी, नम्रता कुमारी और बबिता कुमारी का चयन हुआ है।

बीनू मांकड़ अंडर-16 क्रिकेट टीम के लिए अजीत कुमार, भानू कुमार, प्रेम कुमार, आदित्य आनंद, अवनित कुमार, सोनू कुमार, पवन कुमार, संजय कुमार, विशाल आनंद, रोहित रमण, कुमोद राज, आयुष कुमार ठाकुर, गौरव कुमार, जस्टिन मरांडी, अंकित स्नेह और आशिष कृष्णा का चयन किया गया है।
अंडर-17 बालक वर्ग की तैराकी प्रतियोगिता के लिए उदय कुमार, मिथिलेश कुमार, दिवाकर कुमार और सुधीर कुमार सुधांशु का चयन किया गया है।
बॉल बैडमिंटन बालक टीम के लिए राहुल कुमार प्रथम, नवीन कुमार, अरशदुल कादरी, गुलजार, राहुल द्वितीय, मु. मेहताब और राहुल सिन्हा। बालिका टीम के लिए श्वेता कुमारी, इंदु कुमारी, आकांक्षा कुमारी, नंदनी कुमारी, छोटी कुमारी, प्रजन्ना कुमारी और लिपिका कुमारी का चयन किया गया है। हैंडबॉल अंडर-17 बालक टीम में सुभाष कुमार, प्रेम कुमार, प्रीतम कुमार, मुन्ना कुमार, रतन कुमार, देवेन्द्र कुमार, लक्की आर्यन और राकेश कुमार। बालिका टीम में पूनम कुमारी, छोटी कुमारी, मधुमाला, पूजा कुमारी प्रथम, पूजा कुमारी द्वितीय, लक्ष्मी कुमारी, कुमारी ज्योति और बिंदु कुमारी का चयन किया गया है।