ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

प्रधानाध्यापक की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रदर्शन

भागलपुर जिले के नवगछिया प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय पकड़ावासा के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह की बर्खास्तगी की मांग को लेकर आइस, इनौस व कदवा दियारा के ग्रामीणों ने मंगलवार को डीपीओ स्थापना मुस्तफा हुसैन अंसारी का पुतला दहन किया। 2010 में ग्रामीणों ने मध्याह्न भोजन सहित अन्य योजनाओं में अनियमितता पकड़ी थी। विभागीय जांच में भी आरोप को सही पाया गया।
जनप्रतिनिधियों सहित शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारियों ने भी प्रधानाचार्य की बर्खास्तगी की अनुशंसा की थी। बावजूद इसके उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में विगत पांच अक्टूबर को ग्रामीणों ने उनके खिलाफ जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में धरना दिया था। सात अक्टूबर को डीइओ ने उक्त शिक्षक के निलंबन का आदेश दिया। 12 अक्टूबर को डीपीओ स्थापना ने एक आदेश जारी कर 16 तारीख को सुनवाई की तारीख रखी। सुनवाई के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष-सचिव, प्रभारी प्रधानाध्यापक व अन्य सदस्य को इसमें रखा गया। कमेटी में देवनारायण सिंह को रखा गया जो अविवाहित हैं। जबकि नियम है कि जिनके बच्चे विद्यालय में पढ़ रहे हों वही सदस्य हो सकते हैं। इस मौके पर डॉ. मुकेश कुमार, गौरीशंकर, अंजनी, रूपेश यादव, लालू यादव, रामदेव सिह, मृत्युंजय कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, विंदेश्वरी मंडल, श्यामसुंदर सिंह, दिलीप सिंह मौजूद थे।