दुर्गा पूजा के अवसर पर नवगछिया पुलिस जिला के प्रत्येक पंडाल में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। यह जानकारी नवगछिया के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सिंह ने दी । मंगलवार को वे दुर्गा पूजा व बकरीद को ले आदर्श थाना नवगछिया में आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पूजा स्थल पर आयोजन समिति को अपने वालेंटियर को भी
खास पहचान के साथ तैनात करना होगा, ताकि जरूरत पड़ने पर श्रद्धालु सहयोग से ले सके। बकरीद को देखते हुए हर हालत में प्रतिमा का विसर्जन 25 अक्टूबर से पहले किया जाएगा।
वही अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि पूजा पंडालों व विसर्जन के दौरान डीजे पर अश्लील गीत नहीं बजाए जाएंगे। ऐसे गीतों से पूजा का माहौल खराब होता है। इससे पहले उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती व लालू प्रसाद यादव तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रमों का किसी तरह से भी विरोध नही करने कि अपील की। खासकर नियोजित शिक्षकों को संयम बरतने की नसीहत भी दी। अफवाह से बचने की भी अपली की । जहां भूमि सुधार उप सर्माहर्ता संजय कुमार, नवगछिया सार्किल इस्पैक्टर त्रिपुरारी सिंह व थानाध्यक्ष राजेश कुमार भी मौजूद थे।
जिला स्तरीय इस बैठक में जदयू जिला अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह, विमलदेव राय, चंदेश्वरी सिंह, अधिवक्ता जय प्रकाश यादव, मुन्ना भगत, हुलास सिंह, उमेश सिंह, बिनोद मंडल, मुकेश राणा, अजय कुमार सिंह, इकराम सोनी, मो. इम्तियाज उर्फ बुल्लन, अख्तर आलम, मोहिउद्दीन आदि मौजूद थे।