गांधी जयंती दो अक्तूबर से मार्च, 2013 तक सभी तरह के खादी वस्त्रों की खरीद पर 25 फीसदी की छूट मिलेगी. गांधी जयंती के मौके पर उद्योग मंत्री रेणु कुशवाहा ने बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में इसका
शुभारंभ किया. खादी वस्त्रों के बिक्री केंद्रों पर सूती, ऊनी, रेशमी और पॉली खादी के वस्त्रों पर यह छूट मिलेगी. राज्य की संस्थाओं व समितियों की ओर से 15 फीसदी और राज्य सरकार की ओर से 10 फीसदी की छूट मिलेगी. मौके पर राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष त्रिपुरारि शरण भी मौजूद थे.