आधा दर्जन बसें हुई क्षतिग्र्स्त, मामला दर्ज
नवगछिया पुलिस जिला अन्तर्गत नवगछिया कचहरी से सटे मकन्द्पुर चौक पर शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे कुछ स्कूली बच्चों ने जाम लगा दिया। वहीं मौके पर छह बसों के शीशे भी टुटे हैं। लोगों में भारी अफरा तफरी का माहौल देखा गया। यात्री काफी सहमे देखे गये। जिनमें कुछ अधिकारी भी शामिल थे। कुछ यात्रियों ने भाग कर अपने को सुरक्षित किया। इसके साथ ही नवगछिया से लेकर मदरौनी चौक तक लगभग दस किलोमीटर तक राज मार्ग जाम हो गया। इस बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमाशंकर राय ने कहा कि पुलिस जा रही है। जल्द ही नियंत्रण हो जायेगा।
जानकारी के अनुसार सधुआ के एक छात्र बंटी कुमार सिंह की एक दिन पहले सडक दुर्घटना के कारण मौत को ले कर उग्र छात्र और उत्तेजित लोगों ने एक एक कर छह बसों को अपना निशाना बना डाला। प्रत्त्यक्ष दर्शियों एवं यात्रियों के अनुसार पुलिस को आने में काफी समय लगा। जिसके कारण छह बसों को क्षतिग्रस्त होना पड़ा। जहां पहले सडक जाम लगाया गया था। समय रहते मामले को नियंत्रित कर लेने से इतना बड़ा नुकसान नहीं होता।
जबकि इस चौक पर पुलिस की स्थायी व्यवस्था बराबर रहती थी । जिसे फिलहाल समाप्त कर दिया गया है। बाबजूद इस चौक पर अक्सर घटनाएं और दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जहां जाम और तोड़्फ़ोड के काफी समय बाद थाना प्रभारी नवगछिया राजेश कुमार पहुंचे। इसके बाद इंस्पेक्टर नवगछिया त्रिपुरारी प्रसाद सिंह, थानाध्यक्ष गोपालपुर प्रमोद पोद्दार और रंगरा चौक से केपी सिंह पहुंचे। जहां थानाध्यक्ष गोपालपुर ने कई अग्यात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
बताते चलें कि यह चौक नवगछिया पुलिस जिला का संगम चौक है। जहां नवगछिया थाना, गोपालपुर थाना और रंगरा चौक थाना की सीमा का मिलान होता है। जहां हमेशा आपराधिक गतिविधियां होती रहती है। इस चौक के आस पास कई हत्यायें भी हो चुकी हैं। समय समय पर यहां पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की जाती रही है। लेकिन यहां स्थायी व्यवस्था अब तक नहीं हो पायी है। जबकि नवगछिया शहर में प्रवेश का मुख्य मार्ग भी यही चौक है।