यात्रियों के सुविधा के मद्देनजर कटिहार रेलमंडल अंतर्गत कई ट्रेनों में बोगियों की संख्या में वृद्धि की गई है। इस संबंध में
सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार भगत ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि ट्रेन नम्बर 12523, 12524 एनजीपी
आनंद बिहार एक्सप्रेस में एक एसी-3 एवं दो स्लीपर कोच
की वृद्धि की गई है। आगामी छह अक्टूबर से अब आनंद बिहार एक्सप्रेस ट्रेन में 18 की बजाय 21 बोगी चला करेगी। इसी प्रकार ट्रेन नम्बर 15715, 15716 किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस में भी एक सिलीपर बोगी शुक्रवार से रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग पर बढ़ा दी गई है। इससे स्थानीय यात्रियों में काफी हर्ष व्याप्त है।