ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

`सोनिया के दौरे पर 1880 करोड़ के खर्च की बात गलत`

प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस दावे को खारिज कर दिया कि संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेशी दौरे पर 1880 करोड़ रुपये खर्च हुए । पीएमओ ने कहा कि यह ‘असत्य एवं भ्रमित’ करने वाला है ।पीएमओ ने कहा कि सरकार ने सोनिया के विदेशी दौरे या विदेश या भारत में उनकी चिकित्सा पर कोई धन खर्च नहीं किया।
पीएमओ ने बयान जारी कर कहा, ‘कुछ लोगों द्वारा मीडिया की रिपोटरें का हवाला देकर संप्रग अध्यक्ष के विदेशी दौरे पर राजस्व से काफी खर्च करने की बात उठाई गई जो प्रधानमंत्री कार्यालय के संज्ञान में आई है । 1880 करोड़ रुपये खर्च करने की रिपोर्ट असत्य एवं भ्रमित करने वाली है ।’’ इसमें मोदी का नाम नहीं लिया गया जिन्होंने ऐसा दावा किया था लेकिन इशारा उन्हीं की तरफ था ।
बयान में कहा गया है, ‘‘केंद्रीय सूचना आयुक्त ने इन रिपोटरें से इंकार किया है और इस पर बयान दिया है ।’’ इसने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री कार्यालय कहना चाहता है कि सरकार ने संप्रग अध्यक्ष के विदेशी दौरे पर कोई खर्च नहीं किया है । उनकी सुरक्षा पर खर्च भी विशेष सुरक्षा समूह उठाता है ।’’