ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

प्रीतम हत्याकांड मामले की रेल पुलिस कर रही हत्या

नवगछिया में हुए असम के सिल्चर निवासी प्रीतम हत्याकांड के मामले में पुलिस के घटना के एकदम करीब होने का दावा थोथी दलील साबित हुई।  मालूम हो कि रविवार को रेल पुलिस ने दावा किया था कि सोमवार को इस मामले में कुछ ब.डे खुलासे किये जायेंगे. लेकिन सोमवार को खास कर नवगछिया में न तो किसी भी वरीय रेल पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी देखी गयी और न ही कोई खुलासा किया गया. साथ ही किसी भी स्थानीय रेल पुलिस अधिकारी से संपर्क तक
नहीं हो पाया। जो रेल पुलिस के महज अँधेरे में तीर चलाने की बात की पुष्टी करता है। जबकि घटना को तीन माह बीत चुके हैं।
इधर इसी हत्याकांड में पुलिस ने बांका से गिरफ्तार नवगछिया थाना क्षेत्र के नवादा निवासी नेपाली सिंह को जेल भेज दिया. वरीय पदाधिकारियों के अनुसार नेपाली सिंह इस हत्याकांड में संलिप्त है. उसकी निशानदेही पर नवगछिया के ही और लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है. बरौनी और कटिहार और खगड़िया रेल थानों में भी पुलिस पदाधिकारियों द्वारा संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछ ताछ करने का सिलसिला जारी है.
एक जानकारी के अनुसार नेपाली सिंह ने पुलिस को 15 लोगों का नाम बताया है. इनमें से अधिकतर नवगछिया पुलिस जिले के ही हैं. चार लोगों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार नेपाली ने प्रीतम हत्याकांड की पूरी कहानी बतायी है. नेपाली के अनुसार प्रीतम को स्टेशन से अपने बिछाये जाल में फंसा कर अपराधियों ने उसे नवगछिया थाना के मक्खातकिया में ही रखा था. इसके बाद जब पुलिस की अत्यधिक दबिश हुई तो उसे मार कर एक चार चक्का वाहन से ले जाकर कटरिया ओवर ब्रिज के नीचे फेंका गया.
बताते चलें कि असाम से दिल्ली जा रहे छात्र प्रीतम भट्टाचार्य का नवगछिया स्टेशन से 9 जुलाई को अपहरण हो गया था। जिसकी 15 जुलाई को रेल ट्रेक पर लाश मिली थी। अब तक तीन माह बाद भी रेल पुलिस अँधेरे में ही अपना हाथ पाँव मार रही है। इस घटना को लेकर पूरा बिहार शर्मसार है। प्रीतम के परिजन मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग लगातार कर रहे हैं। यह मांग राष्ट्रपति तक की जा चुकी है। लगता है कि बिहार की रेल पुलिस प्रीतम हत्याकांड मामले की हत्या करने पर पूरी तरह से आमादा है।
रेल आइजी विनय कुमार का कहना है कि इस हत्याकांड में पुलिस अभी कुछ भी ज्यादा खुलासा करने की स्थिति में नहीं है। अभी और लोगों की गिरफ्तारी होगी फिर पूरे मामले से परदा उठाया जायेगा।