छह अक्तूबर को पूर्णिया व कटिहार, सात को भागलपुर में होंगी सभाएं
बिहार के जिलों में अधिकार यात्रा कर रहे मुख्यमंत्री नितीश कुमार पांच अक्तूबर को एक बार फिर पटना से पूर्णिया के लिए रवाना होंगे. चार नवंबर को गांधी मैदान में प्रस्तावित अधिकार रैली में लोगों की अधिक-से-अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलों में चल रही अधिकार यात्रा का

तीसरे चरण में मुख्यमंत्री छह अक्तूबर को पूर्णिया और कटिहार के जिला सम्मेलनों में भाग लेने के बाद भागलपुर में रात्रि विश्राम करेंगे. इसके अगले दिन भागलपुर और बांका के जिला सम्मेलनों में शामिल होने के बाद वे जमुई में विश्राम करेंगे. आठ अक्तूबर को जमुई और मुंगेर के जिला सम्मेलनों में शामिल होने के बाद नवादा में रात्रि विश्राम करेंगे. नौ अक्तूबर को नवादा व गया के सम्मेलनों में शामिल होने के बाद औरंगाबाद में रात्रि विश्राम करेंगे. 10 अक्तूबर को औरंगाबाद सम्मेलन में शामिल होने के बाद वे पटना लौट जायेंगे.
अब तक वे 17 जिलों की यात्रा कर चुके हैं. पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, अरवल व जहानाबाद में सघन संपर्क अभियान चलाया जायेगा.