बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक देव नंदन प्रसाद ने मंगलवार को नवगछिया के कोसी नदी पर बन रहे पक्का पुल का निरीक्षण किया । जिनके साथ निरीक्षण अभियंता के अलावा इस परियोजना के परियोजना अभियंता संजय कुमार भी साथ थे। जहां मौके पर मौके पर निगम के प्रबंध निदेशक ने बंद कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। जिससे तय समय में पुल चालु हो सके। वहीं परियोजना प्रबंधक ने बताया कि डिजाइनर के निर्णय के इंतजार में कार्य रुका हुआ है । कंपनी को 12 सितम्बर से दो लाख रुपये रोजाना का नुकसान हो रहा है। इस बार कंपनी कई डिजाइनर एवं एक्सपर्ट के निर्णय का इन्तजार कर रही है। जहां अभी यादवपुर विश्वविद्यालय कोलकाता के विशेषज्ञों का आना बांकी है।