ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

फलकनुमा एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग, 2 की मौत कई झुलसे

कर्नाटक के गुलबर्गा स्टेशन पर गुलबर्गा से शोलापुर जा रही फलकनुमा एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में 1.45 बजे आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई तथा 9 लोग झुलस गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेल मंत्रालय के प्रवक्ता अनिल सक्सेना ने बताया कि आग पर एक घंटे में काबू पा लिया गया।

घटना के वक्त रेलगाड़ी स्टेशन पर खड़ी थी तभी द्वितीय श्रेणी के डिब्बे में आग लग गई। रेलवे ने आग की घटना की जांच के आज आदेश दिए हैं और उसमें मारे गए व्यक्तियों में प्रत्येक के परिजनों को एक लाख, गंभीर रूप से झुलसे लोगों में प्रत्येक के लिए 75,000 रुपए तथा मामूली रूप से झुलसे लोगों में प्रत्येक के लिए 5000 रुपए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।