नवगछिया जिला छात्र जनता दल यू सात अक्टूबर को अधिकार यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भागलपुर आगमन व बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए पांच अक्टूबर को साइकिल रैली निकालेगी। यह निर्णय
संचालन समिति की बैठक में शनिवार को  स्थानीय आनन्द विवाह भवन में लिया गया।
मृगेन्द्रर सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने का निर्णय लिया गया तथा तय हुआ कि पांच अक्टूबर को बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिये छात्र जदयू साइकिल यात्रा निकालेगी। इस यात्रा के माध्यम से आम लोगों के बीच पर्चा बांट जन जागरण जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। साइकिल यात्रा को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रंजन कुमार हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
बैठक में विश्र्वविद्यालय अध्यक्ष चितरंजन कुमार ने छात्रों को सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव जय प्रकाश भारती, जिला अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष अजीत कुमार, रूबी कुमारी, विमलदेव राय, सोनू कुमार आदि मौजूद थे।