स्वर्णकार संघ नवगछिया के रविवार को संपन्न हुए चुनाव में प्रशांत पोद्दार को अध्यक्ष तथा सुभाष वर्मा को सचिव चुना गया। इसके साथ ही आनंद साहा को उपाध्यक्ष, अशोक साह को उपसचिव, प्रमोद कुमार केडिया को कोषाध्यक्ष, कैलाश साह को उप कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सुशील वर्मा, चेतन चिरानिया, विनय पोद्दार, जितेन्द्र भूडोलिया, रवि चिरानिया व उत्तम साह सहित कुल पंद्रह लोगों को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
नवनिर्वाचित सचिव सुभाष वर्मा ने बताया कि शांतिपूर्ण संपन्न इस चुनाव के बाद एक बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से रविवार को साप्ताहिक बंदी का भी निर्णय लिया गया। जिसे ९ सितम्बर से ही लागू भी कर दिया गया है।