ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सड़क दुर्घटना में घायल कस्टम अधिकारी की स्थिति संदेहास्पद

नवगछिया पुलिस जिला अन्तर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर जगतपुर के पास पूर्णिया के कस्टम विभाग के पदाधिकारी संजीत कुमार मिश्र सड़क दुर्घटनाग्रस्त हो गये। जो लगभग बारह घंटे की खोजबीन के बाद लगभग दस किलोमीटर दूर घायलवस्था में तेतरी के समीप नवगछिया पुलिस को मिले। वे गुरूवार की रात मोटर साइकिल से पूर्णिया से भागलपुर जा रहे थे।
जगतपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल तथा मोबाइल मिला। मोबाइल द्वारा परिजन को सूचना दी गयी। परिजन पूरी रात संजीत कुमार मिश्र को रास्ते और अस्पताल में ढूंढते रहे। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करावाया। घायल की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया संजीत कुमार मिश्र घायल अवस्था में दस किलोमीटर दूर कैसे चला गया यह जांच का विषय है।