हिन्दी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अंग्रेजी माध्यम स्कूल में जहां हिन्दी की उत्पत्ति, उपयोग तथा स्थिति पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। वहीं नवगछिया समाचार (वेब मिडिया) द्वारा एक हिन्दी प्रतियोगिता आयोजित की गयी।
इस परिचर्चा में स्कूल के उप प्रधानाचार्य आलोक कुमार, शिक्षिका रुक्मिणी देवी, पीयुष कुमार सहित छात्र छात्राओं इत्यादि ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक राम कुमार साहु बताया कि हिन्दी दिवस के मौके पर सारे कार्य हिन्दी में ही किये गये। जिसमें छात्रों का भी अच्छा सहयोग रहा।
वहीं मौके पर नवगछिया समाचार (वेब मिडिया) के संपादक राजेश कानोडिया ने सावित्री पब्लिक स्कूल में निदेशक राम कुमार साहु के सहयोग से वर्ग आठ के छात्रों के बीच एक हिन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया। श्री कानोडिया ने यह भी बताया कि इस हिन्दी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृ्तीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को सम्मानित भी किया जायेगा।