पुलिस अधीक्षक आनन्द कुमार सिंह ने नवगछिया पुलिस जिला अन्तर्गत इस्माईलपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार के बराबर छुट्टी पर रहने के कारण वहां की कमान बिहपुर थाना में पदस्थापित जय प्रकाश सिंह को सौंपी है। वहीं विनोद कुमार को नवगछिया कोर्ट ड्युटी दी गयी है। इस्माईलपुर के थानाध्यक्ष को बदलने के लिये प्रखंड के प्रमुख विद्यापति मंडल, मुखिया मनोहर मंडल ने पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद दिया है।