नवगछिया पुलिस जिला के
आदर्श थाना नवगछिया के हाजत से रविवार 9सितंबर की सुबह नोयडा के एक कैदी के फरार होने के मामले को लेकर नवगछिया के थानाध्यक्ष राजेश कुमार पर गिर सकती है अधिकारिक गाज । जबकि शनिवार 8सितंबर को भी नवगछिया पुलिस की गिरफ्त से एक अपराधी छपरा में हथकडी समेत भागने में सफल रहा । वहीं नवगछिया थाना के ही एक टाईगर सिपाही पर 2सितंबर की रात चार महादलित महिला द्वारा छेडछाड का आरोप लगा है ।बताते चलें कि नवगछिया थाना क्षेत्र में दो माह पुर्व हुई एक गर्भवती युवती की हत्या की पहचान करने में भी नवगछिया पुलिस अब तक विफल रही है। जिसे लेकर डीआईजी भागलपुर की गाज नवगछिया थानाध्यक्ष पर पहले ही गिरने वाली थी। जो एक वरीय अधिकारी के हस्तक्षेप से बच गयी।