को नवगछिया में स्टेशन रोड स्थित सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार भगत के निवास पर भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया। इस मौके पर बिहपुर के विधायक ई० कुमार शैलेन्द्र, भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि विजय सिंह, भागलपुर के भाजपा नेता अजय चौधरी, प्रमोद प्रभात, नवगछिया के जिला मंत्री मुकेश राणा, नगर अध्यक्ष नरेश साह, जेम्स, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के पूर्व राष्ट्रीय सदस्य अजय कुमार सिंह, नगर पंचायत के वार्ड पार्षद उमेश सिंह सहित कई प्रखंडों के कार्यकर्ता इत्यादि दर्जनों लोग मौजूद थे।इस मौके पर लगभग चार दर्जन लोगों को सक्रिय सदस्य बनाया गया। सबों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और सक्रियता को बरकरार रखने की बात कही। जिनमें से राम कुमार साहू, कमल कुमार टिवडेवाल, नन्द किशोर कुमार आदि लोग प्रमुख थे।