ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जिला पदाधिकारी ने की नवगछिया को जिला बनाने की अनुशंसा

राजेश कानोडिया की विशेष खबर
नवगछिया को जिला बनाने की पिछले बीस वर्षों से हो रही लगातार मांग अब साकार होने को लग रही है। जिसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने जिला पदाधिकारी प्रेम सिंह मीणा को पुरे आवश्यक विवरण और नक्शा के साथ प्रस्ताव को भेजा था। जिस प्रस्ताव पर काम शुरू भी हो गया है। जानकारी के अनुसार जिला पदाधिकारी प्रेम सिंह मीणा ने प्रमंडलीय आयुक्त को अपनी अनुशंसा भी भेज दी है।
जिलाधिकारी को धन्यवाद का लगने लगा अम्बार
नवगछिया को जिला बनाने का प्रस्ताव पर जिला पदाधिकारी प्रेम सिंह मीणा द्वारा अनुशंसा किये जाने पर नवगछिया अनुमंडल के सभी तबकों के लोगों में भारी ख़ुशी छा रही है। जिसके लिए चारों ओर से सभी स्तर के लोग जिला पदाधिकारी प्रेम सिंह मीणा को धन्याद भी दे रहे हैं।
नवगछिया को जिला बनाने की जिला पदाधिकारी द्वारा अनुशंसा करने पर जिला पदाधिकारी प्रेम सिंह मीणा को सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन एवं इनके प्रतिनिधि प्रवीण कुमार भगत, विधायक ई० कुमार शैलेन्द्र एवं नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल के अलावा जदयू के नवगछिया जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, भाजपा के नवगछिया जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, मंत्री मुकेश राणा, कांग्रेस के वरिष्ट नेता सह सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह एवं कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि शीतल प्रसाद सिंह निषाद, बार एसोसिएसन के अध्यक्ष सत्येन्द्र नारायण चौधरी, नगर पंचायत की मुख्य पार्षद इन्द्रा देवी सहित डीडीए पब्लिक स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू, नवगछिया के प्रमुख व्यवसायी पवन सराफ, शंकर लाल केडिया, बिनोद भगत, दयाराम चौधरी, कृष्ण कुमार चिरानिया, मुखिया मनोहर मंडल, राजेश कुमार, डिम्पल चौधरी, प्रलय कुमार विद्रोही, संजय कुमार, गगन देवी, सच्चिदा नन्द यादव, पूनम देवी, विनीत सिंह, भरत लाल पासवान इत्यादि सैकड़ों लोगों ने धन्यवाद दिया है।