नवगछिया स्थित एलआईसी सेटेलाईट कार्यालय के बीच
छत का पच्चीस वर्ग फीट का हिस्सा मंगलवार को उस समय टूट कर गिरा देखा गया । जब मंगलवार को दो दिनों बाद कार्यालय को खोला गया। जिससे उसके नीचे लगायी गयी सीलिंग का बड़ा हिस्सा भी टूट गया। कार्यालय के कर्मचारी व् अधिकारी तथा एजेंट्स इसे भगवान का एक बड़ा उपकार मान रहे हैं की यह हादसा कार्यालय के बन्द समय के दौरान हुआ। जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गयी। अन्यथा मंगलवार को एक बड़ा अमंगल हो जाता।
मामले की जानकारी होते ही एलआईसी के बेगुसराय मंडल के प्रबंधक ए के सिन्हा, सहायक प्रबंधक विक्रय आरपी मिश्रा, अरुण कुमार भी नवगछिया शाखा पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुये अधिकारियों ने निर्णय लिया कि अगले दिन यानी २२ अगस्त से अगली व्यवस्था होने तक इस कार्यालय का सारा कार्य खगडिया कार्यालय से संपादित होगा। तब तक के लिए नवगछिया कार्यालय बन्द रहेगा। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही नए भवन के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा। सारी प्रक्रिया को जल्द पूरी कर नए भवन में कार्यालय को खोला जाएगा।
जानकारी के अनुसार यह कार्यालय पचास वर्षों से भी ज्यादा पुराने भवन में तीन साल पहले ही खोला गया था। जो एलआईसी खगडिया शाखा का एक हिस्सा है। इस पुराने भवन का पहले भी कई एजेंटों द्वारा विरोध किया गया है। अभिकर्ता संघ के मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने इस मामले में मंडल प्रबंधक से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। साथ ही कार्यालय को अन्यत्र स्थानान्तरण कराने की भी मांग की है। इस मौके पर सुबोध कुमार मिश्रा, जनार्दन यादव, महेंद्र कुमार, मनोज कुमार झा, पुष्पा कुमारी, श्यामा नन्द कुमर, मनोज सर्राफ, संजय कुमार, चंद्रानंद झा, बिनोद कुमार सहित दर्जनों अभिकर्ता भी मौजूद थे।
छत का पच्चीस वर्ग फीट का हिस्सा मंगलवार को उस समय टूट कर गिरा देखा गया । जब मंगलवार को दो दिनों बाद कार्यालय को खोला गया। जिससे उसके नीचे लगायी गयी सीलिंग का बड़ा हिस्सा भी टूट गया। कार्यालय के कर्मचारी व् अधिकारी तथा एजेंट्स इसे भगवान का एक बड़ा उपकार मान रहे हैं की यह हादसा कार्यालय के बन्द समय के दौरान हुआ। जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गयी। अन्यथा मंगलवार को एक बड़ा अमंगल हो जाता।मामले की जानकारी होते ही एलआईसी के बेगुसराय मंडल के प्रबंधक ए के सिन्हा, सहायक प्रबंधक विक्रय आरपी मिश्रा, अरुण कुमार भी नवगछिया शाखा पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुये अधिकारियों ने निर्णय लिया कि अगले दिन यानी २२ अगस्त से अगली व्यवस्था होने तक इस कार्यालय का सारा कार्य खगडिया कार्यालय से संपादित होगा। तब तक के लिए नवगछिया कार्यालय बन्द रहेगा। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही नए भवन के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा। सारी प्रक्रिया को जल्द पूरी कर नए भवन में कार्यालय को खोला जाएगा।