भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलकामांझी के समीप रविवार रात करीब साढ़े दस बजे अनियंत्रित ट्रक ने कार में धक्का मार दिया। इस घटना में डॉक्टर बीपी सिंह बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका कार चालक मनोज यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कार क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर तिलकामांझी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। जख्मी चालक को पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। मनोज ने बताया कि धक्का मारने के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को लेकर भागने में चालक सफल रहा। इस घटना की तिलकामांझी थाने में अज्ञात ट्रक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।