ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आज श्रावणी मेले का उद्घाटन करेंगे मोदी

एक माह तक चलने वाले विश्व विख्यात श्रावणी मेले का शुभारंभ मंगलवार से हो रहा है। नई सीढ़ीघाट, सुल्तानगंज में सूबे के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी दिन के 11 बजे मेले का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे। विशिष्ट अतिथि नगर विकास एवं आवास मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, पर्यटन मंत्री सुनील कुमार उर्फ पिंटू, सांसद शाहनवाज हुसैन और बांका की सांसद पुतुल कुमारी होंगी।
जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम में विधायक सदानंद सिंह, नरेन्द्र कुमार नीरज, सुबोध राय, अजय कुमार मंडल, कुमार शैलेंद्र, अमन कुमार, एमएलसी वीरकेश्वर प्रसाद सिंह, संजीव कुमार सिंह तथा नगर परिषद की सभापति दयावती देवी को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।
उधर, सोमवार को उद्घाटन समारोह की तैयारी का जिला पदाधिकारी प्रेम सिंह मीणा ने जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।