ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मांगनशाह के सालाना उर्स की तैयारी चरम पर

नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत बिहपुर प्रखंड के मिलकी गांव में सात जुलाई से शुरू हो रहे हजरत दाता मांगन शाह रहमतुल्ला अलैह का सलाना उर्स-ए-पाक की तैयारियों में सरकारी व प्रशासनिक महकमा समेत उर्स इंतेजामिया कमेटी जोर शोर से जुट गया है। कमेटी के सचिव कासीम, कोषाध्यक्ष शाहवकील समेत सदस्य इरफान आलम, असद राही ने बताया कि दाता के मजार पर पहली चादरपोशी सात जुलाई की रात 12 बजकर 06 मिनट पर परंपरानुसार बिहपुर के एक हिन्दू कायस्थ परिवार द्वारा की जाएगी।