सावन महीना के शुरू होते ही पहले दिन बुधवार को नवगछिया अनुमंडल के सारे शिवालयों में हर हर महादेव की गूंज गूंजने लगी है। जहां सारे शिव भक्त सुबह से ही फुल, बेल पत्र इत्यादि पूजन सामग्री ले नजदीक के शिवालयों की ओर लाइन में लगे हैं। वहां पूरा माहौल भक्तिमय हो चुका है। कोई भोले नाथ की आरती गा रहा है, तो कोई घंटा बजा रहा है, तो कोई जलाभिषेक कर रहा है। इस दौरान नवगछिया में शिव भक्तों की सबसे ज्यादा भीड़ बिहपुर के मड़वा स्थित बाबा बज्रलेश्वर धाम और नवगछिया गोपाल गौशाला स्थित बाबा जलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में देखी गयी। वैसे गरीब दास ठाकुरबाड़ी, हरी महाराज ठाकुरबाड़ी, बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी, चैती दुर्गा स्थान, स्टेशन रोड इत्यादि जगहों पर भी शिव भक्तों की अच्छी भीड़ देखी गयी।