नवगछिया बस स्टैंड के समीप बुधवार की सुबह राष्ट्रीय उच्च पथ 31 पर मोटर साइकिल सवार उस समय दुर्घटना ग्रस्त हो गया जब वह एक ट्रक से टकरा गया। ट्रक से टकराते ही BR10E 4561 नंबर की मोटर साइकिल पर सवार उजानी निवासी महफूज का पुत्र सरफराज बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे तिलकामांझी निवासी सुशील कुमार साह का पुत्र पंकज चला रहा था। मोटर साइकिल पर सवार दोनों युवक भागलपुर जा रहे थे कि अचानक मोटर साइकिल पर सवार पिछला युवक पीछे से आ रही UP 65 AR 2292 नंबर की दस चक्का ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे दुर्घटना स्थल पर ही उसका बांया पैर टूट गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल ट्रक और चालाक को पकड़ कर नवगछिया पुलिस के हवाले कर दिया। इस दुर्घटना में घायल व्यक्ति को लोगों ने एक टेम्पू पर लाद कर भागलपुर स्थित मायागंज भेज दिया। दुर्घटना की खबर मिलते ही नवगछिया पुलिस ने पहुँच कर स्थिति को सामान्य बनाया। साथ ही राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर लगा जाम भी हटाया।