ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

ना सजेगा निर्मल दरबार, ना बरसेगी 'कृपा'

अपनी अनोखी 'कृपा' को लेकर विवादों में चल रहे निर्मलजीत सिंह नरूला उर्फ निर्मल बाबा ने इस महीने के चारों समागम रद्द कर दिए हैं।

निर्मल बाबा के ये समागम दिल्ली में 9, 10, 16, 17 जून को होने थे। समागम रद्द होने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

गौरतलब है कि निर्मल बाबा के खिलाफ कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। देश के कई थानों में निर्मल बाबा के खिलाफ शिकायतें और एफआईआर दर्ज की गई हैं। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि कहीं गिरफ्तारी के डर से तो निर्मल बाबा ने समागम रद्द नहीं किया?

बहरहाल, यह देखना दिलचस्‍प होगा कि निर्मल बाबा कानून के कसते शिकंजे से किस तरह निबटते हैं।

अब पूरे जून निर्मल दरबार नहीं लगेगा। लगातार कानूनी घेरों में फंसे निर्मल बाबा ने अपने इस महीने के सारे समागम को आगे के लिए टाल दिया है। आगे की तारीख अभी तय नहीं है, जाहिर है सवाल उठने लगे हैं कि क्या निर्मल बाबा फिर किसी मुसीबत में फंसे हैं।