कई वार्ड पार्षदों पर पैनी नजर रखने का आश्वासन पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने दिया हैं। यह घोषणा एसपी ने आदर्श थाना में हुई एक बैठक के दौरान की । वहीँ मौके पर ही एसपी ने नवगछिया थाना अध्यक्ष राजेश कुमार को आदेश का पालन करने का निर्देश भी दिया।इस आदेश के तहत निवर्तमान उपाध्यक्ष अरुण कुमार यादव उर्फ़ कृष्ण देव यादव सहित अध्यक्ष पद के दावेदार वार्ड नौ की पार्षद राजो देवी, वार्ड नंबर पंद्रह की इन्द्रा देवी के अलावा वार्ड नंबर चार की सुनीता देवी और वार्ड बाईस की सोनी देवी पर विशेष नजर रखने के लिए टाइगर मोबाईल को लगाया गया है।