भागलपुर जिले में मतदान केंद्रों के गठन और युक्तिकरण पर भागलपुर के जिला पदाधिकारी प्रेम सिंह मीना ने 30 जून को बैठक बुलाई है। इस बैठक में जिले के सभी विधायक और राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष भाग लेंगे। बैठक में राजनीतिक दलों से प्राप्त प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। यह जानकारी निर्वाचन शाखा ने दी।