आगामी आठ से 10 जुलाई तक मुजफ्फरपुर में होने वाली 82वीं ओपेन बिहार एथलेटिक चैंपियनशिप में भाग लेने वाली भागलपुर की टीम का चयन एक जुलाई को सैंडिस कंपाउंड में किया जाएगा। जिला एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव नसर आलम ने बताया कि महिला और पुरुष के अलावा अंडर 14 से अंडर 20 आयु वर्ग के बालक-बालिका की चयन प्रतियोगिता एक को प्रात: छह बजे से किया जाएगा। चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना आयु प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। टीम के चयनकर्ता पवन कुमार सिन्हा, ज्ञान प्र. सिंह, मो. अकरम अली, नवीन कु. लाठ, नीरज कु., खुर्रम शोएब, मुरारी कु., फारूक आजम, तारिक हसन, प्रवीण झा, सादिक हसन और हैदर अली होंगे।