ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

`सत्यमेव जयते` में आज ऑनर किलिंग पर मंथन

फिल्म अभिनेता आमिर खान के रियलिटी शो सत्यमेव जयते में आज का मुद्दा ऑनर किलिंग है। रविवार को खुद आमिर इस मुद्दे पर शो में खुलकर बातें करेंगे। सूत्रों के अनुसार आमिर सत्यमेव जयते में महज आंकड़े पेश नहीं करेंगे बल्कि ऑनर किलिंग से जुड़ी कई बातों से दर्शकों को रू-ब-रू कराएंगे। ऑनर किलिंग मूल रूप से पश्चिमी यूपी और हरियाणा राज्य की बड़ी समस्या है। देखा-देखी यह देश के अन्य हिस्सों में फैलती जा रही है।

उल्लेखनीय है कि सत्यमेव जयते के जरिए आमिर खान के कन्या भ्रूण हत्या और बाल यौन उत्पीड़न के मुद्दों पर उठाए सवालों पर देश भर में तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। राजस्थान के मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कन्या भ्रूण हत्या मामलों के लिए फास्ट ट्रेक कोर्ट के गठन को भी बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

पिछले शो में डॉक्टरों के भ्रष्टाचार का मुद्दा आमिर ने उठाया था। इस मुद्दे पर डॉक्टरों के समूह ने आमिर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तथा आमिर से माफी की मांग की है।