ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव हेतु प्रखंडों में हुआ नामांकन

मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव को लेकर नवगछिया अनुमंडल के चार प्रखंडों में बुधवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गयी। जहां इन प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारिओं ने निर्वाची पदाधिकारी के रूप में सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र लिए।
इस दौरान नवगछिया प्रखंड के निर्वाची पदाधिकरी वीणा कुमारी चौधरी ने बताया कि नवगछिया प्रखंड में अध्यक्ष के एक पद के लिए दो, मंत्री सह कोषाध्यक्ष पद के एक पद के लिए तीन तथा सदस्य के ग्यारह पद लिए बीस लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। यहाँ सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में पंचायती राज पदाधिकारी नवीन जमुआर एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अवधेश प्रसाद थे।
वहीँ खरीक प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी अरविंद कुमार मुन्ना ने बताया कि खरीक प्रखंड में अध्यक्ष के एक पद के लिए सात , मंत्री सह कोषाध्यक्ष पद के एक पद के लिएआठ तथा सदस्य के ग्यारह पद लिए ग्यारह लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया हैयहाँ सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में पंचायती राज पदाधिकारी रविन्दर कुमार एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी अर्जुन पासवान थे
इसके अलावा बिहपुर प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि बिहपुर प्रखंड में अध्यक्ष के एक पद के लिए बारह, मंत्री सह कोषाध्यक्ष पद के एक पद के लिए दस तथा सदस्य के ग्यारह पद लिए तेईस लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया हैयहाँ सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में पंचायती राज पदाधिकारी रमेश कुमार एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेंद्र चौधरी थे
नारायणपुर प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि नारायणपुर प्रखंड में अध्यक्ष के एक पद के लिए छह , मंत्री सह कोषाध्यक्ष पद के एक पद के लिए नौ तथा सदस्य के ग्यारह पद लिए बाईस लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है