ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया जेल में छापेमारी, कैदी गए भूख हड़ताल पर

नवगछिया जेल में शनिवार की सुबह लगभग चार बजे विशेष छापेमारी की गयी। जिसमें कोई भी आपत्ति जनक सामान बरामद नहीं हुआ है। इस छापेमारी का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक नवगछिया जयंत कान्त स्वयं कर रहे थे। जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डा० संजय भारती, थानाध्यक्ष नवगछिया राजेश कुमार, थानाध्यक्ष रंगरा चौक केपी सिंह भी शामिल थे।
जानकारों के अनुसार शनिवार की सुबह सुबह उपकारा नवगछिया में छापेमारी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिलाने पर कई कैदियों की जमकर पिटायी की गयी है। जिनमें सच्चिदा नन्द सिंह, पप्पू यादव, पप्पू शर्मा, विपिन यादव इत्यादि शामिल हैं। जिसके विरोध में कैदियों ने शनिवार की सुबह से ही भूख हड़ताल कर दी है। वहीँ पुलिस अधीक्षक जयंत कांत एवं अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने इस कथित पिटायी से इनकार किया है।