ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सरकारी स्तर पर होगी गेहूं की खरीदी

गेहूं की खरीदी सरकारी स्तर पर नवगछिया अनुमंडल में भी जल्द शुरू होने वाली है। जिसे लेकर बुधवार को नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय में एक आवश्यक बैठक भी की गयी। जिसे एसऍफ़सी के जिला प्रबँधक ने संबोधित करते हुए सारी तकनिकी जानकारियाँ दीं। इस बैठक में जिला आपूर्ती पदाधिकारी इश्वर चन्द्र शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया सुशील कुमार के अलावा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आमोद कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवगछिया के राजेंद्र प्रसाद रजक, इस्माईलपुर के संजय चौधरी, सभी अंचल के अंचल अधिकारी , खरीक के बीडीओ अरविन्द कुमार मुन्ना तथा सभी प्रखंडों के पर्यवेक्षक इत्यादि लोग मौजूद थे।
इस बैठक में जिला प्रबंधक ने स्पष्ट रूप से गेहूं के खरीदी के सारे नियमों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि साफ़ सुन्दर एवं हर मानक पर खरा उतरने वाला गेहूं की खरीदी दर १२८५ रुपये प्रति क्विंटल होगी। जिसमें किसी भी प्रकार कि मिलावट नहीं होनी चाहिए। साथ ही आद्रता की मात्रा १२ प्रतिशत ही होनी चहिये।