ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक 13 को

नवगछिया जिला भाजपा कार्यकारिणी की एक बैठक 13 मई को राज पैलेस में होगी। जिसमें प्रदेश की बैठक में लिए गए निर्णय एवं दिए गए दिशा निर्देश पर चर्चा की जायेगी। इस बैठक में बिहपुर के विधायक ई० कुमार शैलेन्द्र, प्रदेश मंत्री मृत्युंजय कुमार झा एवं नवगछिया जिला संगठन प्रभारी प्रणय कुमार सहित सभी प्रखंडों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिसकी सफलता को लेकर बुधवार को कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक राज पैलेस में की गयी। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा ने की। इस बैठक में चन्द्र किशोर शर्मा, दिनेश यादव, विजय सिंह, मुकेश राणा, पुलकित सिंह, श्रीकिशोर झा, प्रवीण कुमार भगत एवं विनोद मिश्र ने अपने अपने विचार रखे।