नवगछिया में 17 मई को होने वाले नगर पंचायत चुनाव का चुनाव प्रचार अब अपने चरम पर पहुँचने लगा है। जिसे लेकर वार्डों में प्रचार वाहन से लगातार ऊँची आवाजों में प्रचार जारी है। जो सुबह होते ही शुरू हो जाता है। यह प्रचार देर रात तक चलता है। मतदाताओं को परेशानी तब होने लगती है जब एक प्रत्याशी का प्रचार वाहन का शोर समाप्त नहीं होता है कि दुसरे प्रत्त्याशी का प्रचार वाहन शोर करने पहुँच रहा है।
इधर प्रत्याशी भी अपने समर्थकों के साथ घर घर का चक्कर लगा रहे हैं सो अलग। यह परेशानी भी वैसी ही है। जहा एक प्रत्याशी गया नहीं कि दूसरा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ घर में घुस जाता है। जो दिन और रात या सुबह अथवा शाम किसी भी समय पहुँच जाते हैं।