राजेश कनोडिया, नवगछिया
गंगा नदी के किनारे बसे नवगछिया अनुमंडल का हिस्सा है इस्माईलपुर , जिसे 1996 से प्रखंड का दर्जा प्राप्त है और 1997 से प्रखंड का कामकाज शुरू हो गया है। बावजूद इसके प्रखंड मुख्यालय तक जाने के लिए सड़क तक नहीं है। जमीन नहीं रहने के कारण प्रखंड कार्यालय सामुदायिक भवन में चल रहा है। एक कमरे में प्रखंड व अंचल कार्यालय चलता है और एक कमरे में पदाधिकारी के बैठने की व्यवस्था है। परवत्ता, नारायणपुर-लक्ष्मीपुर, इस्माईलपुर पूर्वी भिट्ठा, इस्माईलपुर पश्चिमी भिट्ठा और कमलाकुंड पांच पंचायतों के इस प्रखंड की कुल आबादी 2011 के जनगणना के अनुसार 43,457 है। जिसमें मतदाताओं की संख्या 22377 तथा साक्षर लोगों की संख्या 17030 है। जहां 6014 बीपीएल परिवार बसते हैं। पूरे प्रखंड में किसी भी बैंक की एक भी शाखा आज तक नहीं खोली गई है लेकिन थाना जरूर बन गया है। थाना और प्रखंड का वाहन जर्जर है। 38 आंगनबाड़ी केंद्रों में से मात्र चार भवन निर्माणाधीन हैं। स्वास्थ्य सुविधा महज एक एएनएमके भरोस चल रही है। स्वास्थ्य उपकेंद्र भी निर्माणाधीन है। शिक्षा के लिए पूरे प्रखंड में मात्र 16 प्राथमिक, 16 मध्य तथा एक उच्च विद्यालय व एक कस्तुरबा विद्यालय है। इसके अलावे तीन उत्प्रेरण केंद्र खोले गए हैं। नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय में इस्माइलपुर प्रखंड मुख्यालय की दूरी 17-18 किलोमीटर है। लेकिन कच्ची और पक्की सड़क मात्र 12 किलोमीटर तक ही है। इसके बाद सड़क का नामोनिशान नहीं है और शुरू होता है खेतों के बीच का रास्ता। जहां कभी पगडंडी तो कभी लीक के सहारे चलना पड़ता है। तब जाकर ग्रामीण या अधिकारी इस्माईलपुर प्रखंड कार्यालय पहुंच पाते हैं। वह भी सूखे के दिनों में। बरसात के दिनों में पैदल भी पहुंच पाना मुश्किल है। बाढ़ के दिनों में लगभग 10 किलोमीटर यात्रा नाव से करनी पड़ती है। बाढ़ के दिनों में प्रखंड कार्यालय को नवगछिया स्थानांतरित कर लाया जाता है।