ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नहीं हुआ विकास अब डीएम से आस

भागलपुर जिले का एक प्रखंड है इस्माईलपुर। जो गंगा पार नवगछिया अनुमंडल में पड़ता है। प्रखंड बने 15 वर्ष बीत जाने के बाद भी यहां के लोगों को जिलाधिकारी के दर्शन नहीं हुए हैं। 2 मई 11 को इस्माईलपुर प्रखंड मुख्यालय में पंचायत चुनाव को लेकर होने वाली बैठक में जिलाधिकारी के आने की खबर थी, इससे लोगों में खुशी का माहौल था। लेकिन यह कार्यक्रम स्थगित होकर तीन मई हो गया। फिर भी लोग खुश दिखे। मंगलवार को सुबह से ही इस्माईलपुर प्रखंड मुख्यालय में विनोद मंडल, संतोष यादव, रवि शंकर यादव, प्रहलाद गोस्वामी सहित कई दर्जन लोग जिलाधिकारी के दर्शन के लिए बेचैन दिखे। परन्तु जब शाम के समय इन लोगों को पता चला कि जिलाधिकारी नहीं आएंगे और बैठक इस्माईलपुर प्रखंड मुख्यालय की बजाय गोपालपुर प्रखंड स्थित लाल जी मध्य विद्यालय में हो रही है तो लोगों में भारी मायूसी छा गई। ग्रामीणों का कहना था कि जब जिलाधिकारी प्रखंड मुख्यालय आएंगे तभी इस प्रखंड का का विकास संभव है। 22 जनवरी 2004 को तत्कालीन जिलाधिकारी केपी रमैय्या आकर नव निर्मित सामुदायिक भवन में प्रखंड सह अंचल कार्यालय का शुभारंभ कराया था। इससे पहले यह कार्यालय नवगछिया प्रखंड कार्यालय में ही चलता था। इस्माईलपुर के लोग जिलाधिकारी को ही विकास पुरुष मानते हैं। जनवरी 2004 के बाद किसी भी जिलाधिकारी ने इस्माईलपुर प्रखंड में कदम नहीं रखा है।