ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बदली गई सीमेंट कंपनी

कोसी नदी पर बन रहे विजय घाट पर पक्का पुल के दौरान पायी गयी सीमेंट में गड़बड़ी के कारण यहां सीमेंट कंपनी बदल दी गयी है। अब बिरला कम्पनी की सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। यह जानकारी विजय घाट पक्का पुल का निर्माण करा रही कंपनी सिंघला कंस्ट्रक्शन के परियोजना प्रबंधक मोहन प्रजापति ने पत्रकारों को दी। मौके पर मौजूद मामले की जांच करने आये बिहार राज्य पुल निगम के परियोजना अभियंता संजय कुमार सिंह ने कहा कि पुल की क्वालिटी से कोई भी समझौता नहीं किया जा सकता है।