ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बैंक ऑफ इंडिया की खुली शाखा

आम आदमी और गरीब आदमी को खाता खोलने में कोई भी परेशानी महसूस नहीं हो तभी अधिक से अधिक ग्राहकों का खाता खुल पायेगा। इसी के बाद बैंक की सार्थकता सिद्ध होगी। उक्त बातें बैंक आफ इंडिया नवगछिया शाखा का उद्घाटन करने से पहले आयोजित समारोह के दौरान उद्घाटन कर्ता अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया सुशील कुमार ने कही। उन्होंने फीता काट कर तथा दीप प्रज्वलित कर नवगछिया शाखा का उद्घाटन किया। मौके पर बैंक आफ इंडिया भागलपुर अंचल के आंचलिक प्रबंधक ने बताया कि नवगछिया शाखा भागलपुर अंचल की 55वीं शाखा है। 31 मार्च तक तिलकामांझी क्षेत्र में भी एक शाखा प्रारंभ होगी। जल्द ही नवगछिया शाखा के सटे एटीएम भी खुल जायेगा। इस अवसर पर नवगछिया शाखा प्रबंधक जितेन्द्र कुमार ने सबका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन भागलपुर शाखा के अधिकारी अरविन्द रामा ने किया। मौके पर बैंक के विभिन्न विभागीय पदाधिकारियों में बीके सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, जीके भगत, पिताम्बर मिंज, संतोष कुमार के अलावे सजन चिरानियां, डॉ. ए पी झा, पवन चिरानियां, राजेश कुमार, बिनोद चिरानियां, प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायणपुर रविन्द्र कुमार तथा नवगछिया प्रखंड विकास पदाधिकारी वीणा कुमारी चौधरी सहित दर्जनों लोगों की मौजूदगी रही।