ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

जाम से निबटने के लिए प्रशासन रहा तैनात

क्षेत्र में बढ़ते बिजली संकट के कारण राजद द्वारा प्रस्तावित विक्रमशिला सेतु जाम को लेकर नवगछिया अनुमंडल एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस रहा। जबकि राजद द्वारा दिन के 11 बजे विक्रमशिला सेतु के दक्षिणी पार जाम लगाया गया था। जिसमें पूर्व विधायक शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल भी शामिल थे। जाम के कारण पुल के उत्तरी पार कई किलोमीटर दूर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गयी थी। इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय वारदात नहीं हो सकी। चूंकि मौके पर हर जगह अनुमंडल प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन तैनात रहा। नवगछिया जीरो माइल पर नवगछिया बीडीओ वीणा कुमारी चौधरी, जाहनवी चौक पर इस्माइलपुर बीडीओ डा. विरेन्द्र कुमार प्रभाकर तथा नारायणपुर बीडीओ रविन्द्र कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार एवं पुलिस बल गश्त लगाते देखे गये।